राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा चल सकती है बड़ा दांव, सीएम मोहन यादव ने किया इशारा

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए सियासत तेज हो गई है. इंदौर में सीएम मोहन यादव ने राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर बड़ा इशारा किया है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर प्रस्तावित चुनाव के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन तो भाजपा ने दो प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ के नाम घोषित कर दिए हैं. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने और न लड़ने को लेकर किसी भी तरह की रणनीति की उजागर नहीं किया है. लेकिन क्या भाजपा तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतार सकती है, आइए जानते है?

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने किसी महिला या एसटी वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर दांव चल सकती है. इसी सीएम मोहन यादव के एक बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

CM मोहन यादव ने क्या कहा?

दरअसल इंदौर में सीएम मोहन यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचें थे. यहां पर उनसे किसी न पूछा कि क्या तीसरी सीट पर आएगी बीजेपी? इस सवाल पर सीएम मोहन यादव बोले-आएगी मतलब; जाएगी कहां…सीएम का ये बयान इन दिनों चर्चा के केंद्र में है.

क्या तीसरी सीट को लेकर चल रही तैयारी?

भारतीय जतना पार्टी ने दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है. लेकिन खबरों की माने तो कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर यानी तीसरी तीसरी सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. तीसरे उम्मीदवार के नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक कराए जा रहे हैं. लेकिन, पार्टी के नेता अधिकारिक तौर पर तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-MP News: करोड़ों का माल, कौड़ियों के दाम! 250 टन कबाड़ को 40 साल पुराने रेट पर बेचने की तैयारी, जल संसाधन विभाग पर उठे सवाल

ज़रूर पढ़ें