मुरैना: फार्मर आईडी कार्य में लापरवाही पर पटवारी को नोटिस, तहसीलदार ने मांगा जवाब

मुरैना जिले में स्थित जौरा किसानों की पहचान और विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण फार्मर आईडी अभियान में लापरवाही बरतने पर जौरा तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
Morena news

तहसीलदार ने मांगा जवाब

मुरैना/मनोज शर्मा: मुरैना जिले में स्थित जौरा किसानों की पहचान और विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण फार्मर आईडी अभियान में लापरवाही बरतने पर जौरा तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने और प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जौरा तहसीलदार मिश्रा ने ग्राम चावल की पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा किसानों की फार्मर आईडी तैयार करने का अभियान प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है, ताकि किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सके. इसके बावजूद संबंधित क्षेत्र में कार्य की गति धीमी पाए जाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर तहसीलदार ने नाराजगी जताई है.

नोटिस में पटवारी से पूछा गया है कि

नोटिस में पटवारी से पूछा गया है कि समय पर कार्य पूर्ण क्यों नहीं किया गया और प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना क्यों हुई. साथ ही निर्धारित अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें

तहसील प्रशासन का कहना है कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फार्मर आईडी का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कर शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें-MP News: करोड़ों का माल, कौड़ियों के दाम! 250 टन कबाड़ को 40 साल पुराने रेट पर बेचने की तैयारी, जल संसाधन विभाग पर उठे सवाल

ज़रूर पढ़ें