Indore में वंदे मातरम पर विवाद गरमाया, कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर कार्रवाई की मांग, सभापति ने संभागायुक्त को पत्र लिखा

मुन्नालाल यादव ने पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग की है. यादव ने इस पत्र की कॉपी कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है. साथ ही सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है.
Congress councilor Fauzia Sheikh Alam (File Photo)

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख आलम(File Photo)

MP News: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. निगम सभापति मुन्नालाल यादव ने संभाग आयुक्त को पत्र लिककर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख आलम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मुन्नालाल यादव का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान किया है.

FIR दर्ज कर पद से हटाने की मांग

निगम सभापति ने संभाग आयुक्त को लिखे पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्षद के इस तरह का व्यवहार करने से देशभक्ति की भावना आहत हुई है. मुन्नालाल यादव ने पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग की है. यादव ने इस पत्र की कॉपी कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है. साथ ही सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है.

‘अगर किसी पार्टी को बुरा लगा तो सॉरी बोलने के लिए तैयार’

इंदौर नगर निगमे में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख और रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद भाजपा पार्षद भड़क गए. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई. जिसके बाद कांग्रेस पार्षद ने कहा था कि एक बाप कि औलाद हो तो वंदे मातरम बुलवाकर दिखाओ.

वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस पार्षद ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी पार्टी को बुरा लगा हो तो मैं सॉरी बोलने के लिए तैयार हूं. हालांकि इसी के साथ रुबीना खान ने कहा है कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगी, जिसको जो भी करना है कर ले.

ये भी पढ़ें: ‘मुस्लिम पुरुष की दूसरी शादी द्विविवाह नहीं…’, MP हाई कोर्ट का फैसला

ज़रूर पढ़ें