‘मेरा वेयरहाउस खाली करा दो…’, संजय नगायच के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, जानें क्या है मामला

Indore News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को कॉल किया. अधिकारी को दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो मेरा वेयरहाउस खाली करा दो. इसके साथ ही पटवारी ने कहा कि वे किसी के दवाब में नहीं झुकेंगे.
indore sanwer warehouse inspection Sanjay nagaich dispute pcc chief jitu patwari reaction

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किया पलटवार

Indore News: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की चार गोदामों में फायर सेफ्टी को लेकर वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन की ओर से नोटिस जारी किया गया. आरोप और कार्रवाई के बीच उन्होंने महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को कॉल किया. अधिकारी को दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो मेरा वेयरहाउस खाली करा दो. इसके साथ ही पटवारी ने कहा कि वे किसी के दवाब में नहीं झुकेंगे. राजनीतिक द्वेष से की जा रही कार्रवाई को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने इंदौर के सांवेर के पालिया गांव में स्थित चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया. ये चारों वेयरहाउस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के हैं. नगायच ने आरोप लगाया कि पटवारी इतने बड़े नेता हैं लेकिन उनके गोदाम में आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी उपकरण नहीं हैं. रेत और बाल्टी तक इंतजाम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य की 100 वेयरहाउसों का दौरा किया, केवल पटवारी का नहीं. इस निरीक्षण के बाद कार्पोरेशन की ओर से पटवारी के लिए नोटिस जारी हो गया.

दबाव में नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे

नोटिस मिलने के बाद पटवारी ने महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को कॉल कर दिया. उन्होंने कहा कि कोई याचन-नाचन बने हैं नए…बीजेपी के नेता है…वेयरहाउसिंग के कुछ तो हैं. वे मेरे वेयरहाउस पर गए थे और कह रहे थे कि जाले लगे हैं. पटवारी ने आगे कहा कि मैंने पहले भी लिखकर दिया था और आज भी आपको पत्र लिख रहा हूं. अगर आप खाली कर सको तो गोदाम को खाली कर दो. हम सरकार के दबाव में नियमों को नहीं तोड़ेंगे. हम अनाज का पूरा ख्याल रखेंगे और कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: पिता 20 मिनट तक देता रहा CPR, फिर भी नहीं बची जान, फादर्स डे पर नर्मदा नदी में डूबे 7 साल के कृष्णा की मौत

अधिकारियों को धमका रहे- नगायच

कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने कहा कि जीतू पटवारी अधिकारियों को धमका रहे हैं. इंदौर और उज्जैन संभाग के वेयरहाउसों का निरीक्षण किया गया. जहां कमी मिली उन्हें नोटिस जारी किया गया. उन्हें जानकारी नहीं थी कि संबंधित वेयरहाउस पटवारी का है. उन्होंने आगे कहा कि सभी के लिए नियम समान है. नेता, अधिकारी या आम व्यक्ति किसी भी स्तर पर लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें