Jabalpur: महिला पुलिस कॉन्स्टेबल बनी लव जिहाद का शिकार! आरोपी ने धर्म परिवर्तन और गौमांस खाने का बनाया दबाव, मामला दर्ज
जबलपुर: महिला पुलिस कॉन्स्टेबल बनी लव जिहाद का शिकार
Jabalpur Love Jihad: संस्कारधानी जबलपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है. यहां कोई और नहीं बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी को ही लव जिहाद के फेर में एक मुस्लिम युवक ने फंस लिया. अब महिला पुलिस आरक्षक न्याय की गुहार लगा रही है. हिंदूवादी संगठनों के साथ पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जबलपुर कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक की मुलाकात आज से तकरीबन साल भर पहले एक वकील से हुई थी. वकील ने पहले अपना नाम सौरव बताया धीरे-धीरे सौरभ ने महिला के साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर प्रेम संबंध बना लिए. सौरभ ने शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म भी किया लेकिन जब बात शादी की शुरू हुई तो विवाद होने लगा और फिर महिला को एक दिन मालूम चला कि सौरभ हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान है. उसका असली नाम सौरभ नहीं है सोहराब है.
युवक पहचान छुपाकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाया था. महिला गर्भवती भी हो गई है. जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने महिला को मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कहने लगा. नमाज पढ़ने और गौ मांस खाने का दबाब बनाने लगा. महिला का कहना है की युवक अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और युवक ही नहीं बल्कि उसके परिजन भी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़ें: Damoh: PM आवास योजना के लिए 10,000 रुपये की मांग, रंगे हाथों पकड़ा गया ग्राम रोजगार सचिव
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
महिला का कहना है कि युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक केवल उसके साथ नहीं बल्कि और भी कई लड़कियों के साथ संपर्क में है. इधर हिंदूवादी संगठनों ने भी पुलिस के चेतावनी दी है कि अगर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो हिंदूवादी संगठन अपनी तरीके से युवक को सबक सिखाएंगे. बहरहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने संबंधित थाना को फिर दर्ज कर युवक वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.