MP बीजेपी की नई कार्यसमिति का ऐलान टला, 9 जून से पार्टी का विशेष अभियान, जल्द संगठन लेगा फैसला
भाजपा
MP News: मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई की कार्यसमिति का ऐलान टल गया है. फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की जाएगी. दरअसल, केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पार्टी विशेष अभियान के लिए जुट गई है. इस वजह से माना जा रहा है कि इन कार्यक्रमों के बाद नई कार्यसमिति का ऐलान हो सकता है.
नेताओं के नाम पर सहमति नहीं
बताया जा रहा है कि कार्यसमिति में सदस्यों की संख्या को लेकर माथापच्ची हो रही है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यों की संख्या सीमित रखते हुए 106 लोगों तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या भी कुल सदस्यों के 30 फीसदी रखने का फॉर्मूला तय हुआ है. इस तरह माना जाए तो इन सदस्यों की संख्या 32 से अधिक नहीं होगी.
वहीं, पूर्व अध्यक्षों वीडी शर्मा, नंदकुमार सिंह चौहान और राकेश सिंह की बात करें तो कार्यसमिति का आकार बढ़ा था. वीडी शर्मा के समय कार्यसमिति का आकार 463 सदस्यों का हो गया है. कार्यसमिति में दिग्गजों के नाम पर सहमति ना होना और बड़े नेताओं के समर्थकों एडजस्ट ना कर पाना एक मुश्किल वाली बात है.
ये भी पढ़ें: जबलपुर से बेंगलुरु और मुबंई फ्लाइट के लिए इंडिगो ने जारी किया नया शेड्यूल, अब हफ्ते में 3-4 दिन चलेंगी
12 साल पूरे होने पर देशव्यापी कार्यक्रम
केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पार्टी देश भर में अभियान चलाएगी. पीएम मोदी सरकार के कार्यों को कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क, प्रेस कॉन्फ्रेंस, चौपाल और जनसभाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे. कार्यकर्ताओ के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी जमीन पर उतरेंगे. सरकार की उपलब्धियों को घऱ-घर जाकर बताएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से कार्यसमिति के विस्तार पर रोक लगा दी गई.