MP Weather: एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी! 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ रेनफॉल का अलर्ट
MP Weather: सोमवार (1 जून) को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के सभी जिलों में बारिश हुई. वहीं, सीहोर में 94 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बुरहानपुर, खरगोन, धार, नर्मदापुरम, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, कटनी और नरसिंहपुर में धूलभरी आंधी चली.
मौसम
MP Weather: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है. इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार (1 जून) को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के सभी जिलों में बारिश हुई. वहीं, सीहोर में 94 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बुरहानपुर, खरगोन, धार, नर्मदापुरम, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, कटनी और नरसिंहपुर में धूलभरी आंधी चली.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- चंबल, ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों में बारिश हुई.
- बड़वानी, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, शाजापुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भी बारिश दर्ज की गई.
- प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश ओरछा में 42 मिमी हुई.
- चंबल, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री से लेकर 6.1 डिग्री सेल्सियस तक कम मापा गया.
शिवपुरी सबसे ठंडा शहर रहा
- मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शिवपुरी रहा, यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया.
- राजगढ़ और नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा है. दोनों शहर राज्य में सर्वाधिक रहा.
- पांच बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 38.6 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री, इंदौर में 38.1 डिग्री, भोपाल में 37.6 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: MP बीजेपी की नई कार्यसमिति का ऐलान टला, 9 जून से पार्टी का विशेष अभियान, जल्द संगठन लेगा फैसला
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
- मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन, देवास, उज्जैन, रतलाम, कटनी, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सतना, धार, इंदौर, सागर, छतरपुर समेत 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
- मंदसौर, नीमच, छतरपुर और टीकमगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.