राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने विस्तार न्यूज़ से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सोनम की जमानत याचिका खारिज करने के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे.
Sonam Raghuvanshi and her boyfriend Raj

सोनम रघुवंशी और उसका बॉयफ्रेंड राज

Raja Raghuwanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. इसकी पुष्टि राज के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कर दी है. सोनम रघुवंशी पर शादी के कुछ दिन बाद ही हनीमून के दौरान राजा की हत्या का आरोप है.

राजा के भाई ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने नाखुशी जाहिर की है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने विस्तार न्यूज़ से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सोनम की जमानत याचिका खारिज करने के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे. वहीं विपिन ने बताया कि हत्या के बाद सोनम के परिवार वालों ने कहा था कि वो सोनम की कोई मदद नहीं करेंगे. सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा था कि मेरी सोनम से कोई बात नहीं होती है. लेकिन गोविंद लगातार झूठ बोलता रहा. वह सोनम से जेल में भी मिलकर आया था. अब सोनम की जमानत के खिलाफ मैं हाई कोर्ट जाऊंगा.

शिलॉन्ग कोर्ट में चल रहा है केस

बता दें इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे. इस दौरान 23 मई 2025 को राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. पत्नी सोनम पर ही बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ मिलकर सोनम की हत्या का आरोप लगा है. लंबे समय से सोनम शिलॉन्ग की जेल में बंद है और शिलॉन्ग कोर्ट में ही केस चल रहा है. कई बार सुनवाई के बाद चौथी सुनवाई में कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी. अब जमानत मिलने के बाद 10 महीने बाद सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आएगी.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत 5 लोगों पर आरोप हैं. इनमें विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम शामिल हैं. आरोपियों ने हत्याकांड ें अलग-अलग तरीके से हत्याकांड में भूमिका निभाई थी.

ये भी पढे़ं: MP Cabinet Decision: लोक निर्माण विभाग को मिला 53 हजार करोड़, दिल्‍ली में पढ़ाई करने वाले OBC छात्रों को 10 हजार, पढ़ें मोहन कैबिनेट के फैसले

ज़रूर पढ़ें