न झाडू, न ब्रश… अपने हाथों से टॉयलेट सीट चमकाने लगे सांसद जनार्दन मिश्रा, पीला कुर्ता भी संभाला

MP News: जनार्दन मिश्रा टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए किसी भी ब्रश और झाडू या फिर गलव्‍स का इस्‍तेमाल नहीं करते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि वे अपने हाथों से ही टॉयलेट की सीट पर पानी डाल रहे हैं और रगड़कर साफ करते दिखाई दे रहे हैं.
MP Janardan Mishra cleaning a toilet seat

टॉयलेट सीट साफ करते सांसद जनार्दन मिश्रा

MP News: मध्‍य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. सांसद मिश्रा कभी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी साफ सफाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चर्चा में आते हैं. हाल ही में सांसद का एक टॉयलेट साफ करते हुए व‍िडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद ने गजब ही कर दिया है. सांसद मिश्रा टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए किसी भी ब्रश, झाडू या फिर गलव्‍स का इस्‍तेमाल नहीं करते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि वे अपने हाथों से ही टॉयलेट की सीट पर पानी डाल रहे हैं और रगड़कर साफ करते दिखाई दे रहे हैं.

सांसद जिस दाएं हाथ से टॉयलेट को साफ कर रहे हैं, उसी हाथ से अपना कुर्ता भी संभालते दिख रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो की अभी पुष्ट‍ि नहीं हो पाई है कि वीडियो कब का है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सांसद की पुरानी स्‍वच्‍छता से जुड़ी गतिवि‍धियां एक बार फिर चर्चा में आ गई.

पहले भी किया शौचालय साफ

सांसद जनार्दन मिश्रा ने 15 फरवरी 2018 को भी रीवा जिले के ग्राम पंचायत भुशुड़ी के एक प्राथमिक स्‍कूल में निरीक्षण के दौरान मिट्टी से भरे टॉयलेट को खुद हाथों से साफ किया था. उन्‍होंने इस सफाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था और इसे स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत की गई सफाई बताया था. इसके अलावा इस साल की 23 जनवरी को भी नईगढ़ी के अल्‍हौवा सरकारी स्‍कूल में निरीक्षण के समय सांसद का अलग ही अंदाज देखने को मिला था.

उन्‍होंने बच्‍चों की साफ-सफाई की स्थिति को देखते हुए खुद बच्‍चों को नहलाया था और उनके पैर भी रगड़कर साफ किए साथ ही उनके नाखून भी काटे थे. इसके बाद उन्‍होंने बच्‍चों के माता-पिता को बच्‍चों की साफ-सफाई को लेकर समझाया था. इन वीडियो के वायरल होने पर सांसद मिश्रा ने कहा था कि दूसरों के लिए यह काम मुश्किल हो सकता है, लेकिन उनके लिए ये काम उनकी आदत बन चुके हैं.

साल 2022 में गंदा टॉयलेट किया था साफ

सांसद जनार्दन मिश्रा ने 22 सितंबर 2022 को सेवा पखवाड़े के दौरान खटखरी गांव के कन्‍या विद्यालय में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के बाद स्‍कूल का निरीक्षण किया इसी समय उन्‍हें गंदा टॉयलेट दिखाई दिया. इसको देखते ही सांसद ने इसकी सफाई शुरू कर दी. बल्‍टी में पानी लेकर मग्गे से पानी डालकर हाथों से ही टॉयलेट की सफाई शुरू कर दी थी.

ये भी पढे़ं- ‘वो 2 घूंसा में भाग जाएगा…’, एलन मस्‍क को लेकर क्‍यों बोले BJP MP जनार्दन मिश्रा?

ज़रूर पढ़ें