Ujjain Swine Flu Case: उज्जैन में स्वाइन फ्लू का कहर! एक महीने में दूसरी मौत, अब तक 14 मरीज मिले पॉजिटिव

Ujjain Swine Flu Case: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आस-पड़ोस के 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों का सर्वे किया गया. किसी भी व्यक्ति में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं.
swine flu

सांकेतिक तस्वीर

Ujjain Swine Flu Case: उज्जैन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत हो गई है. अलकनंदा नगर निवासी महिला का इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी. एक महीने के भीतर जिले में दूसरी मौत हुई है. अब तक 14 मरीज पॉसिटिव मिल चुके हैं. सभी मरीज स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

महिला को 1 सितंबर को भर्ती किया गया था

उज्जैन के अलकनंदा नगर निवासी 75 साल की महिला को एबी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 1 सितंबर को भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार ना होने पर स्वाइन फ्लू की जांच की गई थी. उज्जैन स्थित आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज में सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था. फ्लू की पुष्टि के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. 11 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे इलाज महिला की मौत हो गई.

57 लोगों का सर्वे किया गया

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान महिला मरीज से मिलने के लिए परिवार के सदस्य आए थे. इस पीड़ित के संपर्क में घर के 4 सदस्य रहे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आस-पड़ोस के 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों का सर्वे किया गया. किसी भी व्यक्ति में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मंदिर निर्माण नहीं तो होगा अनशन…’, उज्जैन के खड़े हनुमान के पास साध्वी हर्षानंद का सद्बुद्धि यज्ञ

एक महीने में दूसरी मौत

जिले में स्वाइन फ्लू से एक महीने के भीतर ये दूसरी मौत है. इससे पहले 19 अगस्त को उज्जैन के ऋषिनगर में रहने वाली महिला की मौत हुई थी. महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबीयत ठीक ना होने के बाद इंदौर रेफर किया गया था. जहां मरीज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

ज़रूर पढ़ें