Manav Suthar Debut Test Record: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने रचा इतिहास, पहले ही मैच में 6 विकेट लेकर अश्विन के खास क्लब में मारी एंट्री
मानव सुथार
Six-Wicket Entry To Ashwin Club: भारतीय क्रिकेट को एक और शानदार स्पिनर मिल गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर तहलका मचा दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में मानव ने 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारतीय पूर्व स्पिनर आर अश्विन के खास क्लब में जगह बना ली है.
मानव सुथार ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेते ही मानव सुथार ने इतिहास रच दिया है. वह पिछले 35 सालों में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की एक पारी में 6 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. मानव से पहले अपने टेस्ट डेब्यू की एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी थे. जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की एक पारी में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे. मानव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में महज 33 रन देकर 6 विकेट लिए.
You only get one debut, and Manav Suthar made sure history remembers it 🤍
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GRmzbLFbzO
यह भी पढ़ें: IND VS AFG Test: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने 8वें भारतीय
दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह
इसके अलावा मानव सुथार भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले 2021 में अक्षर पटेल ने यह कारनामा किया था. साथ ही मानव इस खास लिस्ट में जगह बनाने वाले 7वें स्पिनर बन गए हैं. इस लिस्ट में कुछ अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं-
- मोहम्मद निसार vs इंग्लैंड (1932)
- वामन कुमार vs पाकिस्तान (1961)
- एस आबिद अली vs ऑस्ट्रेलिया (1967)
- दिलीप दोशी vs ऑस्ट्रेलिया (1979)
- नरेंद्र हिरवानी vs वेस्टइंडीज (1988)
- अमित मिश्रा vs ऑस्ट्रेलिया (2008)
- आर अश्विन vs वेस्टइंडीज (2011)
- मोहम्मद शमी vs वेस्टइंडीज (2013)
- अक्षर पटेल vs इंग्लैंड (2021)
- मानव सुथार vs अफगानिस्तान (2026)