IPL 2024: कल से होगी आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत, यहां जानें शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग सबकुछ

PL 2024: कल यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का शानदारा आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकालबा चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2024

22 मार्च से होगा आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज़

IPL 2024: कल यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का शानदारा आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकालबा चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होगी. देशभर में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक IPL 2024 के केवल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2024 के बाकी मुकाबले भारत से बाहर खेले जाने की उम्मीद है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

22 मार्च से शुरू होने जा रहे है  IPL 2024 के मैच कब और किस मैदान में खेले जाएंगे और ये भी जानिए कि आप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. हम आपको आईपीएल 2024 के सभी मैच और लाइव स्ट्रीमींग से जुड़े सभी जानकारी यहां देने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दो बाउंसर फेंक सकेंगे गेंदबाज… IPL 2024 में नए नियम लागू करने की तैयारी, बढ़ेगा रोमांच

IPL 2024 का शेड्यूल

  • 22 मार्च, 2024- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रात 8 बजे
  • 23 मार्च, 2024 – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे
  • 23 मार्च, 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे
  • 24 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे
  • 24 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे
  • 25 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • 26 मार्च, 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे
  • 27 मार्च, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे
  • 28 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे
  • 29 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे
  • 30 मार्च, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • 31 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे
  • 31 मार्च, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • 1 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे
  • 2 अप्रैल, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे
  • 3 अप्रैल, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे
  • 4 अप्रैल, 2024 – गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • 5 अप्रैल, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे
  • 6 अप्रैल, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
  • 7 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे
  • 7 अप्रैल, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे

कैसे देख सकते हैं IPL 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग? 

IPL 2024 का लाइव स्ट्रीम आप टेलीवीजन पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसी एंड्रॉइड डिवाइस (मोबाइल, टैबलेट या टीवी) पर लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो लाइव मैच जीयो सीनेमा एप्लीकेशन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें