Vistaar Education Conclave: वर्तमान समय में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन के लिए प्रोफेसर सुरेंद्र एन रहमतकर ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन को कई सारे पैमाने पर मूल्यांकित किया जाता है. इसमें मानक है टीचिंग पैडागोगी. पारंपरिक शिक्षा में भारत का अलग ही स्थान है. पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ टेक्निकल पार्ट को साथ में लेते हुए टीचिंग पैडागोगी के बारे में सोचना होगा.
Vistaar Education Conclave: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मीडिया में चर्चा होती है कि हमारे विश्वविद्यालयों में बहुत पद खाली हैं. इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी के लिए 25 मई तक विज्ञापन जारी होंगे. रोस्टर बन चुके हैं. 4-5 महीने में हम भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.
Vistaar Education Conclave: मुकेश नरुला ने आगे कहा कि किसी इंस्टीट्यूट की जर्नी और पहचान उसके द्वारा कैसे नागरिक और स्टूडेंट्स तैयार किए हैं. देश को किस तरह के नागरिक दिए हैं. उनका देश के विकास में किस तरह का योगदान रहा है
Vistaar Education Conclave: डॉ मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि आयुर्वेद के क्षेत्र में हम बेहतर काम कर रहे हैं. वन मेला में विगत कई वर्षों से पुरस्कार मिल रहा है. पहला स्थान प्राप्त हो रहा है. डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस क्षेत्र में लगातार रिसर्च कर रहे हैं. हमने कई हर्ब्स विकसित किए हैं. कुछ हर्ब्स पर हमारा कॉपीराइट है
vistaar education conclave: आरपी दुबे ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करते हैं. सैद्धांतिक विषय के साथ स्किल पर जोर देना होगा. परिसर में स्किल की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी.
Vistaar Education Conclave: मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए विस्तार न्यूज ने अभिनव पहल की है. ‘Vision MP to Lead India’ के उद्देश्य के साथ राज्य को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए विचार और संवाद कार्यक्रम रखा गया है.
मंगलवार 12 मई 2026 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के hotel hyatt bansal plaza में Education Conclave 2026 का आयोजन होने जा रहा है.