Vistaar Education Conclave: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले – शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती करने जा रहे हैं
Vistaar Education Conclave: मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए विस्तार न्यूज ने अभिनव पहल की है. ‘Vision MP to Lead India’ के उद्देश्य के साथ राज्य को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए विचार और संवाद कार्यक्रम रखा गया है.
विस्तार एजुकेशन कॉन्क्लेव
Vistaar Education Conclave: मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए विस्तार न्यूज ने अभिनव पहल की है. ‘Vision MP to Lead India’ के उद्देश्य के साथ राज्य को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए विचार और संवाद कार्यक्रम रखा गया. शिक्षा के भविष्य और अवसरों पर महामंथन को लेकर राजधानी भोपाल के होटल हयात में विस्तार न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिरकत की. उन्होंने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्किल बेस्ड शिक्षा पर जोर दे रही है.