चार्जिंग को लेकर टेंशन खत्म! चीनी कंपनी ने बनाई शानदार बैटरी, 11 मिनट में होगी फुल चार्ज
चीन की कार कंपनी ने तैयार की 11 मिनट में चार्ज होने वाली बैटरी
Electric Vehicle Battery: दुनिया भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसे डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. वाहन बनाने वाली कंपनियों को उतने खरीदार नहीं मिल रहे हैं, जितनी उम्मीद की जा रही थी. इसकी सबसे बड़ी वजह बैटरी को चार्ज होने में लगने वाला वक्त हैं. इसके साथ ही रेंज भी शामिल है.
11 मिनट में चार्ज होगी बैटरी
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने में समय लगता है. ये गाड़ी चलाने वालों के लिए सिरदर्द भी है. चीनी कंपनी बीजिंग ऑटोमेटिव ग्रुप कंपनी लिमिटेड (BAIC) ने इसका हल निकाल लिया है. BAIC ने सोडियम आयन बैटरी तकनीक के विकास को लेकर बड़ी सफलता का ऐलान किया है. बीएआईसी चीन में कार बनाने प्रमुख कंपनियों में से एक है. कंपनी इलेक्ट्रिक और ICE दोनों तरह की कारों का निर्माण करती है.
कंपनी की रिसर्च डिवीजन ने जानकारी दी है कि सोडियम आयन बैटरी का एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 170 Wh/Kg है. ये 4C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बताया जा रहा है कि इसे फुल चार्ज होने में 11 मिनट का समय लगता है. ये बैटरी की टेस्टिंग के दौरान समय निकला है, जो रियल वर्ल्ड में अलग हो सकता है. इसे अलग-अलग तापमान पर काम लायक बनाया गया है.
कम तापमान पर काम करेगी
बैटरी कम तापमान पर भी बेहतरीन काम करेगी. इसे माइनस 40 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक काम करने के लिए तैयार किया गया है. कार निर्माण कंपनी का दावा है कि माइनस 20 डिग्री पर भी बैटरी रिटेंशन लगभग 92 फीसदी है. इससे साफ हो जाता है कि इसे लो टेम्परेचर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं चौंकाने वाली बात ये रही कि टेस्टिंग के दौरान बैटरी 200 डिग्री सेल्सियस पर भी स्टेबल रही.
ये भी पढ़ें: AC में ज्यादा देर रहने से हो जाता है सिर भारी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
BAIC ने इस प्रोग्राम से जुड़े करीब 20 पेटेंट दाखिल किए हैं. ये पेटेंट्स मटेरियल, सेल डिजाइन, निर्माण प्रक्रिया और टेस्टिंग से जुड़ी हुए हैं. इसके साथ ही कंपनी चार्जिंग स्ट्रेटजी, इलेक्ट्रो केमिकल मॉडलिंग और बैटरी डिग्रेडेशन पर काम किया जा रहा है.