अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद घर पहुंचा युवक, शांति पाठ के बीच लौटा तो सभी रह गए हैरान
अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद घर पहुंचा युवक
Man Returns Alive Shanti Path: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली थाना क्षेत्र के सैदपुर में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि 18 जुलाई को सड़क के किनारे एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान गांव के ही कमल सिंह रैदास के रूप में हुई और उसके भाई ने अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन एक दिन अचानक से कमल सिंह अपने घर पहुंच गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. फिलहाल. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन इस मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे किनारे 18 जुलाई को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद गांव के ही रहने वाले दशरथ सिंह ने अपने भाई के शव होने की पुष्टि की. पुलिस ने भी परिजनों की पुष्टि के बाद शव को पंचनामा कराकर सौंप दिया. शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन इसी बीच एक दिन अचानक से पूजा के दौरान कमल सिंह घर आ पहुंचा. यह देखकर सब हैरान रह गए और पुलिस को इसकी सूचना दी.
ग्वालियर में काम करता था युवक
जिस व्यक्ति का मरा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. वह करीब डेढ़ साल पहले से घर से बाहर था. परिजनों के मुताबिक, पहले पंजाब में नौकरी करता था, फिर बाद में एक ट्रक में हेल्पर का काम करने लगा. कुछ दिनों बाद यहां से भी काम छोड़ दिया और ग्वालियर में प्लंबर का काम करने लगा. जो पत्नी की सूचना पर ग्वालियर से ही घर पहुंचा था.
ये भी पढ़ेंः ‘चुनाव के बाद रोने से बेहतर है कि अभी बात कर ली जाए’, UP में बोले ओवैसी- मुसलमान अब केवल दरी नहीं बिछाएंगे
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, अज्ञात शव को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने भाई के रूप में पहचान की थी. जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार भी कर दिया. लेकिन अब पता चला कि जिस व्यक्ति का शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. वह जिंदा है. फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया. वह किसका है और यहां कैसे आया.