‘ब्राह्मण को गाली देवे के फैशन आ गइल बा…’, रवि किशन बोले- जो मन में आता, बोल देते लोग

ravi kishan Statement: सासंद रवि‍ क‍िशन ने कहा कि आज कल ब्राह्मण समाज को गाली देने का फैशन बन गया है. हर कोई जो भी मन में आता है ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोल देता है.
रवि किशन

रवि किशन

ravi kishan Statement: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद रवि किशन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. उनका ताजा बयान ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया है, जिसकी वजह से वे एक बार फ‍िर चर्चा में आ गए हैं. परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने कहा कि हां मैं ब्राह्मण लेकिन आजकल समाज में ब्राह्मण को गाली देना मानों जैसे फैशन सा बन गया हो.

गोरखपुर से सांसद रवि किशन परशुराम जयंती के मौके पर आयोज‍ित कार्यक्रम में शामिल होने बल‍िया पहुंचे थे. इस दौरान उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए कहा कि मैं भी  ब्राह्मण हूं. लेकिन आजकल  ब्राह्मण को गाली देवे का फैशल आ गइल बा. जेकर मन करत बा बोल देत है.

अगर आसान भाषा में कहा जाए तो रवि किशन ने कहा कि समाज में आजकल कोई भी  ब्राह्मण समाज को गाली दे देता. ऐसा लगता है जैसे यह किसी तरह का कोई फैशन हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण लालची नहीं होता है. वो लेने वाला नहीं देने वाला होता है.  भिक्षा भी आशीर्वाद देकर या मंत्र पढ़कर लेता है. उसे बस प्यार से ‘पैर लागी’ बोल दो उसी में खुश हो जाता है.  

मह‍िला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर साधा न‍िशाना

रवि किशन ने मह‍िला आरक्षण ब‍िल के गिरने को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि व‍िपक्ष ने मह‍िलाओं के साथ सबसे बड़ा पाप किया है, इसको मह‍िलाएं कभी माफ नहीं करेगी. मह‍िलाओं का हक छीनने वालों को आने वाले समय में सजा भुगतनी पड़ेगी. किशन ने तर्क दिया कि देश की 1.4 अरब आबादी में करीब 70 करोड़ महिलाएं हैं, जो सदन में उचित प्रतिनिधित्व की हकदार हैं.

बहरहाल रवि किशन ने ए‍क बार फ‍िर अपने बयान से नई तरह की चर्चाओं को जन्‍म दे द‍िया है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी अन्‍य नेता का कोई र‍िएक्‍शन सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:MP Cabinet Meeting: किसानों की भूमि अधिग्रहित करने पर अब 4 गुना मुआवजा, मोहन कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

ज़रूर पढ़ें