लखनऊ के KGMU में चलेगा बुलडोजर! ‘लावारिस’ घोषित हुई 6 मजारें, अल्टीमेटम के बाद भी नहीं पेश किए दस्तावेज

KGMU Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने परिसर के अंदर बने मजार को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे अवैध बताते हुए 'लावारिस' घोषित कर दिया.
Lucknow

लखनऊ के KGMU में चलेगा बुलडोजर! 'लावारिस' घोषित हुई 6 मजारें

Six Mazars Declared Abandoned KGMU: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने परिसर के अंदर बने मजार को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे अवैध बताया है और ‘लावारिस’ घोषित कर दिया. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मालिकाना हक का दावा करने वालों के लिए नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

जानकारी के अनुसार, इस अवैध मजार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मालिकाना हक जताने वाले से दस्तावेज पेश करने के लिए कहा था, लेकिन न तो कोई व्यक्ति और न ही किसी संस्थान ने कागजात पेश नहीं किया है. इसके लिए कोर्ट ने अतिरिक्त समय भी दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी कई बार मजार पर दावा करने वालों को नोटिस जारी कर सामने आने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं आया. जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रजिस्ट्रार को रिपोर्ट सौंपकर बुलडोजर की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. यानी अब अवैध मजार को ढहा दिया जाएगा.

सरकार से मांगी अंतिम अनुमति

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता केके सिंह ने बताया कि मजार प्रबंधक ने केवल एक बार मौखिक रूप से जवाब दिया था, लेकिन जब उससे दस्तावेज दिखाने का कहा गया, तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. जिसके बाद मजार को लावारिस मान लिया गया और अब इस पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए शासन को संस्तुति भेजी गई है. मजार गिराने के लिए सरकार से भी अंतिम सहमति मांगी गई है.

ये भी पढ़ेंः यूपी में सपा की महिला जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दबंगों ने 4 मिनट तक लात-घूसों और रॉड से पीटा, Video

विरोध करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा, लॉजिस्टिक और प्रशासनिक पहलुओं को ध्यान में रखकर प्लानिंग तैयार की गई है. सरकार को भी पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत करा दिया गया है. प्रशासन जब पर्याप्त पुलिस फोर्स और अधिकारियों की उपलब्धता प्रदान करेगा, तो तुरंत ही बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकेगी. इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बाधा डालता है, तो उसके भी खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें