‘मैंने खुद FIR के दिए निर्देश…’, अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के CM योगी
सीएम योगी
UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किया जा रहा था, जिमसें कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. मामला अखिलेश यादव परिवार से जुड़ा होने की वजह से यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया. जिसके बाद अब इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया है. जानें उन्होंने क्या कहा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ दिन पहले मैंने देखा कि कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के बारे में गलत बातें कहीं. जैसे ही यह बात मेरे ध्यान में आई, मैंने तुरंत पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया. किसी बेटी के बारे में अपमानजनक बात बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. हमने कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी, आप दूसरों को तो उपदेश देते हैं. अपने समर्थकों से भी कहिए कि वे अपनी भाषा में संयम बरतें.”
#WATCH | Azamgarh: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "…A few days ago, I noticed that some people had made inappropriate comments against the daughter of Samajwadi Party President Akhilesh Yadav. As soon as it came to my attention, I immediately instructed the police to… pic.twitter.com/PMKY47aDfr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 13, 2026
सीएम योगी की अखिलेश के समर्थकों को चेतावनी
सीएम योगी ने कहा कि बेटी तो बेटी होती है और हम तो संस्कार से भले बसे हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सब की बेटी, गांव की बहन सबकी बहन. हम बेटियों पर कोई भेदभाव नहीं रखते. कोई भी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता है. हमने तो बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई की व्यवस्था कर रखी है. इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश यादव के समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने चेले-चपाटों को समझा दो. अगर नहीं समझे तो हमारे हवाले कर दो.
ये भी पढ़ेंः अमेठी में स्मृति ईरानी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी
क्या था मामला?
अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव की फोटो एआई से बनाकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर रहे थे. जिसके बाद सपा समर्थकों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की बात कही. सीएम योगी ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एफआईआर के आदेश दिए. फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.