‘सिर्फ माफिया के मरने पर आंसू बहाता था विपक्ष, गरीब के आंसू नहीं दिखे’, उन्नाव में सीएम योगी ने SP-Congress को घेरा
सीएम योगी
CM Yogi Unnao Development Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार और सपा सैफई परिवार तक ही सीमित रही. इससे बाहर का कभी सोच नहीं सकी. दोनों के लिए गरीब सिर्फ यही दो परिवार थे. इस दौरान उन्होंने 570 करोड़ रुपए से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जानें सीएम योगी ने क्या कहा?
दरअसल, सीएम योगी उन्नाव में 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष की सरकार थी. उस दौरान जब कोई राजनीतिक दल या गरीब आदमी आवाज उठाने की कोशिश करता था, तो उसकी आवाज दबा दी जाती थी और व्यापारियों का अपहरण करके तांडव मचाते थे. देश और प्रदेश को इस दुर्गति तक पहुंचाने के लिए सपा और कांग्रेस दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं.
विपक्ष ने बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
सीएम योगी ने कहा कि देश में सिर्फ 4 ही जातियां हैं, गरीब, महिला, किसान और युवा. भाजपा सरकार इन 4 जातियों की सरकार है. जबकि विपक्ष गरीबों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन हो जाती थी. विपक्ष ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यूपी की सुरक्षा को लेकर उन्होंने नक्सलियों का उदाहरण देते हुए कहा, जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तेज, एक-एक कर्मचारी पर SIT की नजर
माफियाओं के लिए कहीं जगह नहीं
उन्होंने जनकल्याणी योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार योजनाओं को पूरा करने का भरपूर प्रयास करती है. लेकिन भ्रष्ट विपक्षी दलों ने कभी भी जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम नहीं किया. इस दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार में माफियाओं के लिए कहीं जगह नहीं है.