1.70 लाख में खरीदा था iPhone18 Pro, तीसरे दिन ही छीन ले गए बदमाश

Greater Noida Phone Snatching: शुभी भंडारी ने तीन दिन पहले ही नया आईफोन18 खरीदा था. सोमवार की सुबह वह अपने ऑफिस जाने के लिए ऑटो रिक्शा से निकली थी. जैसे ही ऑटो रिक्शा से उतरीं. चोरों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया.
Greater Noida Phone Snatching

1.70 लाख में खरीदा था iPhone18 Pro, तीसरे दिन ही छीन ले गए बदमाश

iPhone 18 Pro Stolen: देश में iPhone का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. लोगों में आईफोन के प्रति तगड़ी दीवानगी देखने को मिल रही है. ग्रेटर नोएडा में भी एक महिला ने नया आईफोन खरीदा था. आईफोन को लेकर वह और उसका पूरा परिवार काफी खुश था, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई. महिला के हाथ से झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, शुभी भंडारी ने तीन दिन पहले ही नया आईफोन18 खरीदा था. मंगलवार की सुबह वह अपने ऑफिस जाने के लिए ऑटो रिक्शा से निकली थी. ऑफिस पहुंचते ही जब महिला ने ऑटो रिक्शा वाले को पेमेंट्स देने के लिए मोबाइल निकाला तो उस पर कुछ बाइक सवार चोरों की नजर पड़ गई. जिसके बाद बाइक सवार बदमाश महिला के पास रास्ता पूंछने के बहाने पहुंचे और पूछा कि आपका फोन नया है? जैसे ही महिला ने हां कहा, तो चोरों ने मोबाइल पर झपट्टा मार दिया और फरार हो गए.

3 दिन पहले ही खरीदा था मोबाइल

अब इस मामले की खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि महिला ने 3 दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था. मोबाइल फोन को लेकर महिला और उसका परिवार काफी खुशी था, लेकिन चोरों ने महिला की खुशी छीन ली. महिला ने मोबाइल खरीदते वक्त Unboxing का वीडियो भी बनाया था, जिसमें काफी खुशी दिखाई दे रहे थे.

ये भी पढ़ेंः जमुई बदसलूकी कांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, नकाबपोश नंदन के पैर में लगी गोली

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और उनके भागने की जानकारी का पता लगाया जा सके. लेकिन इस घटना ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

ज़रूर पढ़ें