भाभी से प्यार बना डेढ़ साल के मासूम की मौत की वजह, पढ़ें सिरफिरे देवर की पूरी कहानी
भाभी से प्यार बना डेढ़ साल के मासूम की मौत की वजह
Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इंसानियत और रिश्ते को शर्मसार कर दिया. इस खौफनाक घटना को जिसने भी सुना, हैरान रह गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे का है. जहां यादव कॉलोनी में शनिवार को एक सिरफिरे युवक ने रिश्ते की भाभी को शादी का प्रस्ताव दे डाला. लेकिन भाभी ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया. भाभी के इस निर्णय युवक काफी गुस्सा गया और डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला. यह पूरी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई.
शादी के प्रस्ताव ठुकराने पर गुस्साया था देवर
जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था. शनिवार को महिला ने अपनी मां के साथ पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के सिलसिले से कानूनी राय लेने शिकोहाबाद गई थी. लेकिन शाम होने की वजह से अपनी मां के यहां ही रुक गई. आरोपी विराज भी मोबाइल लोकेशन लेकर मौके पर पहुंच गया और पति से तलाक लेकर शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन महिला और उसकी मां ने मना कर दिया.
8 बार जमीन पर पटककर की हत्या
इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर डेढ़ साल के मासूम को घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान एक-एक करके 8 बार जमीन पर पटका और शव को जमीन पर छोड़कर फरार हो गया. जब काफी देर तक बच्चा नहीं आया, तो परिजनों ने घर के बाहर देखा, तो मासूम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाद तुरंत पुलिस को पर शिकायत दर्ज कराई गई.
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां बोली- बाकियों का भी ऐसे ही हो Encounter
जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में लगी गोली
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को शनिवार की रात ही पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई, जो आरोपी के पैरों में लगीं, जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.