‘प्राइवेट नौकरियों में भी मिले आरक्षण…’, यूपी चुनाव से पहले मायावती की बड़ी सियासी चाल

UP Election Mayawati Reservation Strategy: मायावती ने कहा कि सरकारी नौकरियों में तो अब दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण ना के बराबर ही रह गया है जिसे भी RSS के लोग अब निष्प्रभावी बनाने में लगे हैं.
UP Farmer CM Mayawati

यूपी की पूर्व सीएम मायावती

Private Sector Job Reservation: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज मंगलवार को देश के छात्रों, युवाओं/जेन-जी (Gen-Z) के समर्थन में मीडिया को सम्बोधित किया है. इस दौरान उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण को लेकर बात की है. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से संसद में सत्ता व विपक्ष अर्थात् बीजेपी और कांग्रेस पार्टी एण्ड कम्पनी के लोग किसी ना किसी मुद्दे की आड़ में देश व जनहित के ज्वलन्त मुद्दों पर से जनता का ध्यान बांटने व भटकाने के लिए संसद को चलने नहीं दे रहे हैं. यह या तो इनकी केन्द्र व राज्यों की सरकारों की कमियों पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए अन्दरुणी मिलीभगत है, या फिर इसकी आड़ में इनकी सत्ता हथियाने की भी साजिश लगती है और यह सब देश की जनता को सीधे-सीधे तौर पर काफी कुछ नजर आ रहा है.

Gen-Z अपनी समस्याओं को लेकर दुखी

देश के युवाओं को लेकर मायावती ने कहा कि अब तो देश के छात्र व नौजवान यानि कि जेन जी (GEN-Z) आदि भी अपनी अनेकों समस्याओं को लेकर बहुत ज्यादा दुःखी व चिन्तित भी हैं, जिनको दूर कराने के लिए बी.एस.पी. भी अपनी कार्यशैली के तहत चलकर हमेशा इनके साथ खड़ी रही है और अभी भी खड़ी है, क्योंकि इनका यह आन्दोलन देश के समस्त छात्रों व नौजवान पीढ़ी एवं उनके परिवार वालों की गंभीर समस्याओं से जुड़ा हुआ है, जिसके निदान को लेकर बी.एस.पी. लगातार गम्भीर व अपने तरीके से संघर्षरत भी है.

छात्रों के आंदोलन को BJP-कांग्रेस ने किया हाईजैक

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर अभी कुछ दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी का छात्रों, नौजवानों, जेन जी आदि की समस्याओं को लेकर आन्दोलन छिड़ा, तो फिर वहां इस आन्दोलन को कांग्रेस व इनके सहयोगी दलों ने हाईजैक कर लिया जो किसी से छिपा नहीं है. इस दौरान उन्होंने पूरे देश के छात्रों व नौजवानों अर्थात् जेन जी से अपील है कि वे अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए सत्ता व विपक्ष के इस समय चल रहे षड्यंत्र से बिल्कुल दूर रहें और ये लोग अपनी समस्याओं से निपटने के लिए इनका सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें, ना कि इसकी आड़ में सत्ता व विपक्ष अपने स्वार्थ की संकीर्ण राजनीति करके इनका नाजायज फायदा उठा ले.

बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा से सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान किए हैं. हमने छात्रों की समस्याओं का समय से निदान किया है और नौजवानों को, पूर्व की रही सरकारों में जो सरकारी भर्तियों में लम्बे अरसे से रोक लगा दी गई थी जिससे सभी विभागों के कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे थे, उसे भी ध्यान में रखकर व उसे हटाकर हमने यहां प्रदेश में लाखों-लाखों लोगों को रोटी रोजी के साधन दिए हैं.

दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण ना के बराबर

उन्होंने आगे कहा, हर स्तर पर पब्लिक सेक्टर को भी काफी कमजोर करके, प्राइवेट सेक्टर को ही बढ़ावा दे दिया है, और यह क्रम पूरे देश में अभी भी काफी तेजी से जारी है जिससे देश के बड़े-बड़े पूंजीपति व धन्नासेठ आए दिन और मजबूत होते जा रहे हैं और सर्वसमाज मे से गरीब एवं बेरोजगार लोग आए दिन और भी अधिक पिछड़ते जा रहे हैं. खासकर सरकारी नौकरियों में तो अब दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण ना के बराबर ही रह गया है जिसे भी RSS के लोग अब निष्प्रभावी बनाने में लगे हैं.

ये भी पढे़ंः ‘BJP से 10 सालों का हिसाब लेने का समय आ गया’, अखिलेश-राहुल को बताया अंकल, पुराने तेवर में नजर आए आकाश आनंद

प्राइवेट सेक्टर में भी मिले आरक्षण

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्राइवेट सेक्टर के भी विरुद्ध नहीं है, लेकिन वहां इन वर्गों को सरकारी स्तर पर, सरकारी नौकरियों में मिल रहे आरक्षण की तरह इन्हें भी यह आरक्षण मिलना चाहिए, जिसकी व्यवस्था यहां नहीं है जबकि बी.एस.पी. की सरकार ने सरकारी सहयोग से स्थापित उद्योगों में भी आरक्षण देने की व्यवस्था लागू की थी.

ज़रूर पढ़ें