‘सिर्फ रविवार को ही काटता है सांप’, एक ही परिवार के 4 लोगों को डसा, दहशत में ग्रामीण
संभल में सिर्फ रविवार को ही काटता है सांप
Krait Snake Bites Sambhal Family: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. संभल में एक ऐसा परिवार है, जो सांपों की दहशत में जीने को मजबूर है. परिवार के मुताबिक, सांप परिवार के सदस्यों को सिर्फ रविवार के दिन ही काटता है. एक महीने के चारों रविवार को किसी न किसी को काटा, जिसमें एक 5 साल की बच्ची की मौत भी हो गई. जबकि तीन लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला संभल जिले के गणेशपुर गांव का है. जहां एक परिवार रविवार आते ही डर जाता है कि कहीं उसके परिवार को सांप न काट ले. परिवार ने बताया कि सांप ने सिर्फ रविवार को ही काटा. रविवार को सांप काटने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी. सब हैरान रह गए. पूरे गांव में डर का माहौल हो गया.
सिर्फ रविवार को ही काटता है सांप
परिवार के मुताबिक, सांप ने सबसे पहले रविवार को 5 साल की बच्ची को काटा. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद लगातार हर रविवार को एक-एक लोगों को सांप ने डस लिया. अब लोग डरे हुए हैं और सोच में पड़े हैं कि यह मात्र संयोग है या फिर इसके पीछे की कोई दूसरी वजह. सांप की समस्या से न सिर्फ पीड़ित का घर परेशान है, बल्कि गांव वाले भी परेशान हैं. परिवार में इस तरह डर का माहौल है कि लोग रात भी जागकर बिताते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘तानाशाही के रास्ते पर चल रही सोरेन सरकार…’, रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के अखिलेश के सांसद
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
परिवार के एक युवक ने बताया कि एक घटना के बाद सांप को पकड़ लिया गया था लेकिन इसके बाद भी दूसरे सांप ने रविवार को काट लिया. युवक ने बताया कि इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ. फिलहाल, अब यह मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है. एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.