‘फाजिलनगर अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा,’ CM योगी ने किया ऐलान
सीएम योगी
Fazilnagar Renamed As Pawagarh: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फाजिलनगर को अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा. यानी अब फाजिलनगर का नाम जल्द ही बदला जाएगा. सीएम ने कहा कि क्षेत्र का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व देखते हुए उसकी मूल पहचान से जोड़ना आवश्यक है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
दरअसल, सीएम योगी कुशीनगर के फाजिलनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने इसके (फाजिलनगर) नामकरण का प्रस्ताव कर दिया है. अब फाजिलनगर, पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा. फाजिलगनर को भगवान महावीर के नाम पावागढ़ से जोड़ा जाएगा. पावगढ़ नाम स्थानीय परंपराओं और इतिहास से जुड़ा हुआ है, इसलिए पावागढ़ के नाम से नई पहचान दी जाएगी.
हम फाजिलनगर को पावागढ़ के रूप में मान्यता देने जा रहे हैं। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तथा पावागढ़ की परम्परा और संस्कृति से जुड़ने के लिए अब देश-दुनिया से लोग यहां आएंगे।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 2, 2026
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/C5cTrGcE16
24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के नाम पर होगा नाम
सीएम योगी ने कहा, हम फाजिलनगर को पावागढ़ के रूप में मान्यता देने जा रहे हैं. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तथा पावागढ़ की परम्परा और संस्कृति से जुड़ने के लिए अब देश-दुनिया से लोग यहां आएंगे. योगी सरकार का मानना है कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र को अलग ही पहचान मिलेगी.
ये भी पढ़ेंः UP वालों को मिली खुशखबरी! अब नहीं महंगी होगी बिजली, नियामक आयोग ने UPPCL के प्रस्ताव पर लगाई रोक
पहले भी बदले जा चुके हैं नाम
सीएम योगी के ऐलान के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. इसके बाद आधिकारिक रूप से फाजिलनगर का नाम पावगढ़ हो जाएगा. योगी सरकार इससे पहले भी कई शहरों का नाम बदल चुकी है.