‘तुम कमोड साफ करते हो, साथ रहने में शर्म आती है…’, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गई पत्नी, FIR दर्ज
सरकारी नौकरी लगते ही बदल गए पत्नी के सुर
Wife Taunts Husband After Job: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही नीचा दिखाने और उसके काम को लेकर शर्मिंदगी जताने का आरोप लगाया है. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया. वह कहने लगी कि ‘तुम मजदूर हो और कमोड साफ करते हो, तुम्हारे साथ रहने में मुझे शर्म आती है.’ फिलहाल, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पत्नी, उसके भाई और पिता पर मामला दर्ज लिया है. जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवां गांव का है. जहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही नीचा दिखाने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता के बताए अनुसार, उसकी शादी साल 2011 में ममता यादव के साथ हुई थी. ममता शादी के समय केवल इंटर तक पढ़ी थी. इस दौरान मेहनत मजदूरी कर पैसे इकट्ठे किए और पत्नी को आगे पढ़ाया. लेकिन जैसे ही पत्नी की नौकरी लग गई. उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आ गया. इसके बाद से वह नीचा दिखाने का प्रयास करने लगी.
सरकारी नौकरी लगते ही बदले तेवर
साल 2022 में जब पत्नी की आबकारी विभाग में सरकारी नौकरी लग गई तो इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा और विवाद होने लगा. बात-बात पर कम पढ़े-लिखे होने का मजाक उड़ाने लगी. ज्यादातर समय घर से बाहर रहने लगी और बोली कि ‘तुम मजदूर हो और कमोड साफ करते हो, तुम्हारे साथ रहने में मुझे शर्म आती है.’ इतना ही नहीं बोलती थी कि ‘बच्चे तुमसे मिलेंगे तो मजदूर बन जाएंगे.’
ये भी पढ़ेंः 1.70 लाख में खरीदा था iPhone18 Pro, तीसरे दिन ही छीन ले गए बदमाश
कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
पति के आरोप के मुताबिक, कई बार घर पर पुलिस को भी बुलाया और बेइज्जत किया. जब इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की तो पुलिस ने कोई रुचि नहीं दिखाई. इसके बाद थका हारा पति सीजीएम कोर्ट पहुंच गया. जहां सीजीएम कोर्ट ने शिवपुर थाने को मुकदमा लिखने का आदेश दिया. जिसके बाद पत्नी ममता यादव उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ BNS की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच भी कर रही है.