प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा प्रेमी, देखते ही पत्नी ने उतारा प्यार का भूत, बीच सड़क पर कर दिया बवाल
आगरा में पत्नि ने पति के प्रेमिका की कर दी पिटाई
Wife Catches Cheating Husband: आगरा में एक शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ एक होटल में मिलने पहुंचा था, लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी भी होटल पहुंच जाएगी. युवक की पत्नी किसी तरह से जानकारी जुटाकर होटल पहुंच गई और उसने हंगामा कर दिया. इस दौरान सिर्फ हंगामा तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों के बीच मारपीट भी हो गई. एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारते नजर आईं. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है. अगर किसी पक्ष से शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र का है. जहां होटल में शुरु हुए विवाद ने कुछ ही देर में हंगामे का रूप ले लिया. शादीशुदा युवक के पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होते रहते थे, लेकिन एक दिन पत्नी ने जानकारी जुटाई और उस होटल पहुंच गई, जहां पर पति दूसरी महिला के साथ पहुंचा था. यह देखकर महिला का शक यकीन में बदल गया. फिर क्या दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
आगरा में प्रेमिका संग होटल में रंगरलिया मना रहा था पति
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) June 1, 2026
किस्मत ऐसी कि पत्नी भी उधर से गुजर रही थी, फिर क्या अपने पति और उसकी प्रेमिका को होटल के बाहर रंगे हाथ पकड़ लिया
बीच सड़क पर प्रेमिका और पत्नी में गाली-गलौज के साथ भयंकर हाथापाई हुई.
वीडियों अब सोशल मिडिया पर वायरल है pic.twitter.com/YRHqHl11Lo
राहगीरों ने शांत कराया विवाद
युवक की पत्नी ने प्रेमिका पर चिल्लाना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों तक चली बहस विवाद में बदल गई. युवक ने दोनों को शांत कराने का काफी प्र यास किया लेकिन विवाद नहीं थमा. इस दौरान युवक ने प्रेमिका को वहां से निकालने का प्रयास किया लेकिन उसकी पत्नी ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. यह सब सड़क के किनारे हो रहा था. इसलिए सड़क पर चलने वाले लोग भी खड़े होकर नजारे देखने लगे. जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो राहगीरों ने बीच बचाव किया. तब जाकर मामला शांत हुआ.
ये भी पढ़ेंः UP वालों को मिली खुशखबरी! अब नहीं महंगी होगी बिजली, नियामक आयोग ने UPPCL के प्रस्ताव पर लगाई रोक
पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
मामला शांत होने के बाद प्रेमिका रफू चक्कर हो गई. फिर पत्नी और उसका पति भी मौके से चले गए. लेकिन इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विवाद भले ही मारपीट तक पहुंच गया, लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दर्ज कराई. फिलहाल, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.