SP Anurag Sujania: सागर में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई. इन सब मामले में अब सागर एसपी अनुराग सुजानिया चर्चा में आ गए हैं.
मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड में एक ही परिवार को दो भाइयों की मौत हो गई है. भगवान सिंह की 8 महीने की गर्भवती पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल है.
Sagar Liquor Tragedy: सागर जिले में जहरीली शराब ने एक परिवार को दो लोगों को मौत की नींद सुला दिया वहीं एक सदस्य अस्पताल में जिंदी और मौत के बीच जूझ रहा है.
Sagar Liquor Case: सागर के बंडा विधानसभा में जहरीली शराब की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, ये शराब 70 रुपये क्वार्टर बिक रही थी.
Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है. इस दुखद घटना में अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
Sagar Liquor Tragedy: स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पुलिस इस मामले में तत्परता से काम कर रही है. इसका भी ध्यान रखा जा रहा है जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. इसके साथ ही पुलिस उस सोर्स तक पहुंचेगी.
Sagar Liquor Case: सागर में जहरीली शराब मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बीएनएस और मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत FIR की गई है.
Sagar Liquor Tragedy: मृतक गोविंद लोधी के भाई जगदीश ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. कहा कि सुबह मालूम चला कि जहरीली शराब पीने से उनकी तबीयत खराब हो गई है. इसके बाद इन्हें बंडा ले जाएगा, जहां से उन्हें सागर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. खबर है कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है. राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. वहीं, सस्पेंड अधिकारी कीर्ति दुबे ने कहा कि मैं अपना काम ठीक से कर रही हूं.
Sagar News: सागर में जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा सर्किल के आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती शामिल हैं.