Jagdalpur: त्योहारी सीजन में राशन मिलना मुश्किल, 450 दुकानों पर लगा ताला, हड़ताल पर दुकानदार

Bastar Ration Shop Strike: अध्यक्ष अजयंबर सेठिया ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल से छोटे दुकानदारों को मिलने वाली वित्तीय पोषण राशि बंद है, जिससे विक्रेता और उनके परिवार कर्ज के दलदल में डूब गए हैं
CG Ration News

राशन दुकान

Bastar Ration Shop Strike: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालितशासकीय राशन दुकानों में आज से ताला लटक गया है, छत्तीसगढ़ शासकीय राशन दुकानदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर आज से प्रदेशभर के राशन दुकानदार हड़ताल पर चले गए है.

राशन दुकानों में चावल वितरण बंद

शासकीय राशन दुकानदार संघ के हड़ताल के चलते अब शासकीय राशन दुकानों में चावल वितरण बंद हो गया है. अगर हड़ताल जारी रहती है तो राशन लेने पहुंचने वाले हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विक्रेताओं ने बताई अपनी समस्या

अध्यक्ष अजयंबर सेठिया ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल से छोटे दुकानदारों को मिलने वाली वित्तीय पोषण राशि बंद है, जिससे विक्रेता और उनके परिवार कर्ज के दलदल में डूब गए हैं और दुकान चलाना बेहद मुश्किल हो गया है. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली कमीशन राशि को लेकर भी मांग है.

ये भी पढ़ें:-37 दिन बाद बस्तर में दौड़ी ट्रेन, बाढ़ के चलते टूटा था संपर्क, दिवाली से पहले बड़ी राहत

बस्तर जिले के सातों ब्लॉक शामिलतामेश

इस आंदोलन में बस्तर जिले के सातों ब्लॉक शामिल हैं, जिसके तहत कुल 485 दुकानें आती हैं. संघ ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक जिले की सभी 485 दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. पिछले साल भी इन मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी, जिसमें से कुछ जिला स्तरीय समस्याएं तो पूरी हो गईं, लेकिन राज्य स्तरीय समस्याओं पर सरकार द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. इसी के चलते दुकानदारों को एक बार फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

ज़रूर पढ़ें