माओवाद से मुक्त कांकेर में विकास की नई रफ्तार, 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल

Kanker 24 Bridges Development: 19 पुलों का निर्माण अलग-अलग जगहों पर चल रहा है, जबकि 10 नए पुलों को मंजूरी मिल चुकी है. इनके पूरा होने के बाद जिले के लगभग सभी बड़े नदी-नालों पर पक्का संपर्क बन जाएगा.
kanker new road

कांकेर में नए पुल

Maoist Free Kanker Progress: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की अब तस्वीर बदल रही है. कभी माओवाद की वजह से जिन इलाकों में सड़क और पुल बनाना मुश्किल था, वहां अब आवागमन के नए रास्ते खुल गए हैं. जिले में 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्चस्तरीय पुलों का काम पूरा कर लिया गया है. इन पुलों के बन जाने से सुदूर गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें बरसात में उफनती नदी-नालों को जान जोखिम में डालकर पार नहीं करना पड़ेगा.

19 पुलों का निर्माण कार्य जारी

जिले में अभी भी काम जारी है. 19 पुलों का निर्माण अलग-अलग जगहों पर चल रहा है, जबकि 10 नए पुलों को मंजूरी मिल चुकी है. इनके पूरा होने के बाद जिले के लगभग सभी बड़े नदी-नालों पर पक्का संपर्क बन जाएगा. लोगों का कहना है कि इन पुलों से सिर्फ आने-जाने में ही आसानी नहीं होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी.

माओवाद के खात्मे के बाद नई पहल

सबसे बड़ा बदलाव नारायणपुर के माड़ क्षेत्र और कांकेर के अंदरूनी इलाकों में देखने को मिल रहा है. यह इलाका लंबे समय तक माओवाद प्रभावित रहा. यहां सुरक्षा की वजह से निर्माण कार्य रुक जाता था. अब हालात सामान्य होने के बाद तेजी से काम हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में कई गांव टापू बन जाते थे.

स्कूल नहीं जा पाते थे क्षेत्र के बच्चे

बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे और बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता था. अब पुल बनने से यह परेशानी खत्म हो गई है. इन पुलों से महाराष्ट्र राज्य से भी सीधा संपर्क मजबूत हुआ है. अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी बढ़ने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान हुआ है. किसान अपनी उपज को मंडी तक आसानी से ले जा सकेंगे और व्यापारियों को भी नया बाजार मिलेगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें