जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण की कांग्रेस में घर वापसी, BJP पर साधा निशाना

Ramsharan Nautiyal Joins Congress: कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी की महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने रामशरण को पट्टा पहनाकर स्वागत किया. रामशरण ने गुलदस्ता देकर पार्टी का आभार जताया.
Jubin Nautial Father Congress Join

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण की कांग्रेस में घर वापसी

BJP Exit Congress Return: पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इससे पहले नौटियाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे. साल 2022 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही लड़ा था. पार्टी में सदस्यता को दौरान शैलजा कुमारी, गुरदीप सिंह सप्पल समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. इस दौरान रामशरण नौटियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए तानाशाह बताया.

दरअसल, रामशरण नौटियाल ने काफी समय बाद एक बार फिर घर वापसी की है. इससे पहले भी वे कांग्रेस पार्टी में ही थे, जिसे छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. रामशरण देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चकराता सीट से चुनाव लड़ चुके हैं.

SIR को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी की महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने रामशरण को पट्टा पहनाकर स्वागत किया. रामशरण ने गुलदस्ता देकर पार्टी का आभार जताया. इसके बाद भाजपा पर ही निशाना साधा और SIR पर कथित गड़बड़ियों पर बात की. उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार है. पूरे देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः बाहुबली MLA अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी के खिलाफ 3 FIR, क्या है मामला?

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी पर बात रख रहे हैं. आज ये हालात हैं कि दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं को चुनाव आयोग के दफ्तर जाने नहीं दिया गया. राष्ट्रपति से भी मिलना चाहे लेकिन कुछ ही लोगों को मिलने की इजाजत दी गई. बाकी सभी सांसदों को विजय चौक पर ही रोक दिया गया. रामशरण के साथ ही कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. उत्तराखंड में हाल ही में चुनाव भी होने वाला है. चुनाव से पहले रामशरण के लिए कांग्रेस ज्वॉइन करना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें