Sahitya Akademi Award: विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत की किताब 'द एवरेस्ट गर्ल' का चयन साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए हुआ है. उपन्यास श्रेणी में किताब को चुना गया. प्रादेशिक वृंदावन लाल वर्मा सम्मान के तहत 51 हजार रुपये दिया जाएगा. इसके साथ ही स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.
कमलनाथ ने कहा है कि अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन उसके पहले ही बीजेपी के प्रत्याशियों को जीत दे दी गई. कमलनाथ ने इसे जनता और लोकतंत्र के साथ धोखा बताया है.
एक बुजुर्ग ग्रामीण ने कथित रूप से एक भैंस के पड़े को डीसीएम वाहन में ले जाते हुए देखा. ग्रामीणों का कहना है कि अब तक वे अपने मवेशियों के गायब होने के पीछे टाइगरों का हमला मानते रहे, लेकिन बाद में उन्हें संदेह हुआ कि मवेशियों को जानबूझकर टाइगरों के आगे छोड़ा जा रहा है.
Yashbardhan Singh Chauhan: बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के ऐलान कर दिया है, जिसमें मध्यप्रदेश के युवा ऑलराउंडर यशवर्धन सिंह चौहान को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी पर पाटिल ने तंज कसा.उन्होंने कहा, 'जाने के लिए मनाही नहीं है. वो सुप्रीम कोर्ट जाए, अंतर्राष्ट्रीय अदालत में जाएं. लेकिन जो सही है, वो सही ही होगा.'
विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो को यात्रियों की पहली पसंद बनाने के लिए सिर्फ आधुनिक सुविधाएं पर्याप्त नहीं होंगी. इसके लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी, फीडर बस सेवा, पार्किंग और आसान टिकटिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना होगा.
तीसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अब रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन खारिज होने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
Seoni News: कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. साथ ही यह भी जांच की जाए कि सरकारी भूमि पर वृक्षों की कटाई किसकी अनुमति से की गई
False Tooth Choked While sleeping in Sagar: सागर में रात में मुंह से निकला नकली दांत सीधे सांस की नली में फंस गया, जिससे 56 वर्षीय व्यक्ति की हालत अचानक बिगड़ने लगी. हालांकि डॉक्टरों की सूझबूझ के कारण मरीज की जान बच गई.
MP News: राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचीं काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि गुजरात में देश का पहला 'लव जिहाद रिहैब सेंटर' खोला जाएगा.