Indore Metro: अब रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी इंदौर मेट्रो, इस तारीख से आम जनता कर सकेगी सफर

विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो को यात्रियों की पहली पसंद बनाने के लिए सिर्फ आधुनिक सुविधाएं पर्याप्त नहीं होंगी. इसके लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी, फीडर बस सेवा, पार्किंग और आसान टिकटिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना होगा.
Indore Metro Radisson Chaouraha Route

इंदौर मेट्रो

Travel Starts 18 June for Public: इंदौर मेट्रो के बहुप्रतीक्षित कमर्शियल रन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार 19 या 20 जून से सुपर कॉरिडोर से विजय नगर-रेडिसन चौराहा रूट पर मेट्रो को आम जनता के लिए शुरू करने की तैयारी की जा रही है. लगभग 17.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू होने के साथ ही शहर को आधुनिक और तेज सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प मिलेगा.

हर 5 मिनट में सिटी बस उपलब्ध

हालांकि मेट्रो संचालन शुरू होने से पहले सबसे बड़ी चुनौती ट्रेनों का सफल संचालन नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में यात्रियों को मेट्रो तक आकर्षित करना माना जा रहा है. जिस रूट पर मेट्रो का पहला कमर्शियल रन प्रस्तावित है, वहां पहले से ही सिटी बसों, ई-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। इस मार्ग पर हर पांच मिनट में सिटी बस उपलब्ध हो जाती है, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता.

विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो को यात्रियों की पहली पसंद बनाने के लिए सिर्फ आधुनिक सुविधाएं पर्याप्त नहीं होंगी. इसके लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी, फीडर बस सेवा, पार्किंग और आसान टिकटिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना होगा. यदि मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना ही यात्रियों के लिए मुश्किल रहा, तो लोग पुराने और सस्ते विकल्पों को ही प्राथमिकता देंगे.

यात्रियों की संख्या बनी चुनौती

सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में आईटी कंपनियां, शैक्षणिक संस्थान और तेजी से विकसित हो रहे आवासीय प्रोजेक्ट मौजूद हैं. ऐसे में भविष्य को देखते हुए यह रूट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन शुरुआती दिनों में यात्री संख्या को लेकर चुनौती बनी रह सकती है. मेट्रो प्रबंधन की कोशिश रहेगी कि लोगों को समय की बचत, आरामदायक यात्रा और सुरक्षित सफर का अनुभव कराया जाए ताकि धीरे-धीरे यात्रियों का भरोसा बढ़े.

ये भी पढ़ें: फायर सेफ्टी में लापरवाही पड़ी भारी, इंदौर में 16 प्रतिष्ठानों पर निगम का ताला, होटल-मॉल तक हुए सील

सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प

मेट्रो के शुरू होने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. वहीं नागरिकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुई यह परियोजना शुरुआती दिनों में कितना यात्री समर्थन हासिल कर पाती है. 19 या 20 जून को प्रस्तावित शुरुआत के साथ इंदौर मेट्रो का असली इम्तिहान अब ट्रैक पर नहीं, बल्कि यात्रियों के बीच होने वाला है.

ज़रूर पढ़ें