भोपाल: सोशल मीडिया से कमाई करने के मैसेज से सावधान! ये संदेश आपका अकाउंट कर सकते हैं खाली, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल: इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी के चलते भोपाल पुलिस ने साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.
Cyber Crime

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल: इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. रोज शहर के किसी न किसी कोने से साइबर ठगी की शिकायत सामने आती है. ये ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं कभी लिंक पर क्लिक करके, कभी वीडियो लाइक, करने शेयर करने के बदले पैसे कमाने का मैसेज भेजकर ये लाखों की ठगी को अंजाम देते है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने का मैसेज आता है तो सावधान हो जाइए.

शॉर्टकट कमाई के मैसेज बन सकते हैं आफत

इन पर विश्वास करके आप करोड़पति नहीं बल्कि अपकी सारी जमा पूंजी भी ये साइबर ठग सफाचट कर जाएंगे. इस तरीके से मैसेज और फोन कॉल इस ठगों द्वारा बिछाया गया एक जाल होता है जिसमें लोग बड़ी आसानी से फंस जाते हैं. राजधानी में ‘वॉच एंड अर्न’ (Watch & Earn) के नाम पर बढ़ती ठगी की वारदातों को देखते हुए भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने नागरिकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी कर अलर्ट किया है.

भोपाल पुलिस ने साइबर ठगों के इस जाल को पूरी तरह से डिकॉड किया है और बताया है कि आखिर ये कैसे आम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं. ये ठग तीन चरणों में ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं.

  1. सबसे पहले ये संपर्क साधना
    दरअसल ये ठग सबसे पहले वॉट्सऐप या टेलीग्राम के माध्यम से आपको मैसेज भेजते है, और कहते है कि आपको सिर्फ ये वीडियो देखनी हैं, पोस्ट लाइक करनी है या ऐप्स डाउनलोड करने हैं.
  2. अब ये भरोसा जीतने की तैयारी करते है
    संपर्क साधने के बाद ये भरोसा जीतने के काम में लग जाते हैं जैसे ही आप दो-तीन वीडियो लाइक शेयर करते हैं आपके अकाउंट में सच में ये ठग 100-200 कभी-कभी तो हजार रुपये की डाल देते हैं. इससे आपको विश्वास हो जाता है औक काम असली लगने लगता है.
  3. लालच का दलदल और महा-ठगी
    भरोसा जीतने के बाद ये अपनी असली चाल चलते है और वीआईपी टास्क या फिर क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट का लालच देते हैं. अब लोग अधिक मुनाफे के चक्कर में लोग ठगो द्वारा बताएं गए खातों में रजिस्ट्रेशन फीस या निवेश के नाम पर लाखों रुपये ट्रांसफर कर देते हैं. रकम मिलते ही ठग ग्रुप से ब्लॉक कर अदृश्य हो जाते हैं.

भोपाल पुलिस की एडवाइजरी

भोपाल पुलिस ने ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी ठगी से बचना चाहते है तो सबसे पहले पुलिस की ये बातें गांठ बांध लें.

  1. किसी भी अनजान कंपनी के ऑनलाइन जॉब ऑफर या पार्ट-टाइम काम के मैसेज पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
  2. अगर कोई कंपनी जॉब देने के बहाने आपसे पैसे मांग रही है तो तुरंत नो कहें, कई बार ठग जॉब के बहाने रजिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने को कहते हैं.
  3. ये बात अच्छे से समझ लें कि गोपनीयता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.
    अपना बैंक खाता विवरण, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, पासवर्ड या मोबाइल पर आया ओटीपी कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें
  4. अगर आप ठकी का शिकार हो गए है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

ये भी पढ़ें: सीधी में जाम हटाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी हुए घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ज़रूर पढ़ें