धार में 12 थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

धार जिले में लंबे समय बाद एक साथ 12 निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. कोतवाली, मनावर, कुक्षी, धरमपुरी जैसे बड़े थानों में नए प्रभारी मिले हैं.
12 station in-charges were transferred in Dhar.

धार में 12 थाना प्रभारियों के तबादले किए गए.

Input- जफर अली

Dhar News: धार जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए 12 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं. एसपी सचिन शर्मा ने आदेश जारी कर कई थानों के प्रभारियों को बदल दिया है.

पुलिस अधीक्षक धार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 12 पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है. सबसे अहम बदलाव में धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे को सादलपुर, सादलपुर टीआई सविता चौधरी को रक्षित केंद्र धार और मनावर टीआई ईश्वरसिंह चौहान को कोतवाली धार का प्रभार दिया गया है.

इन थाना प्रभारियों के हुए तबादले

धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव अब धामनोद संभालेंगे, जबकि रक्षित केंद्र धार से सरदारसिंह सोलंकी को धरमपुरी भेजा गया है. कोतवाली टीआई दीपक सिंह चौहान को कुक्षी, कुक्षी टीआई राजेश यादव को मनावर और नौगांव टीआई हीरूसिंह रावत को बाग थाना का प्रभार सौंपा गया है, रक्षित केंद्र धार से राजललन मिश्रा को नौगांव, रेवलसिंह बर्डे को राजोद भेजा गया है. वहीं बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान और राजोद टीआई रामसिंह राठौर को रक्षित केंद्र धार पदस्थ किया गया है. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

कहां से कहां भेजे गए अधिकारी

  • प्रवीण ठाकरे: थाना प्रभारी धामनोद से थाना प्रभारी सादलपुर
  • सविता चौधरी: थाना प्रभारी सादलपुर से रक्षित केन्द्र धार
  • संतोष सिंह यादव: थाना प्रभारी धरमपुरी से थाना प्रभारी धामनोद
  • सरदारसिंह सोलंकी: रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी धरमपुरी
  • ईश्वरसिंह चौहान: थाना प्रभारी मनावर से थाना प्रभारी कोतवाली
  • दीपक सिंह चौहान: थाना प्रभारी कोतवाली से थाना प्रभारी कुक्षी
  • राजेश यादव: थाना प्रभारी कुक्षी से थाना प्रभारी मनावर
  • राजललन मिश्रा: रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी नौगांव
  • हीरूसिंह रावत: थाना प्रभारी नौगांव से थाना प्रभारी बाग
  • कैलाश चौहान: थाना प्रभारी बाग से रक्षित केन्द्र धार
  • रेवलसिंह बर्डे: रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी राजोद

कई संवेदनशील थानों के प्रभारी भी बदले गए

एसपी धार ने प्रशासनिक कसावट के लिए ये फेरबदल किया है. कई संवेदनशील थानों के प्रभारियों को बदला गया है. माना जा रहा है कि आने वाले त्योहारों और कानून व्यवस्था को देखते हुए ये तबादले किए गए हैं.

धार जिले में लंबे समय बाद एक साथ 12 निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. कोतवाली, मनावर, कुक्षी, धरमपुरी जैसे बड़े थानों में नए प्रभारी मिले हैं.

ये भी पढे़ं: बड़वानी के चारणखेड़ा में राशन की दुकान निलंबित, हजारों किलो अनाज गायब, ग्रामीणों की शिकायत पर कहा- FIR दर्ज करेंगे