धार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोद-बिडवाल मार्ग पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोगों […]
dhar road accident 4 died

धार: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोद-बिडवाल मार्ग पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोगों की पहचान आनंदी (16 साल), अक्षरा उर्फ भूरी (14 साल), सुहाना (12 साल) और शुभम (20 साल) के रूप में हुई है. चारों ग्राम पांदा के निवासी बताए गए हैं और आपस में चचेरे भाई-बहन थे.

डॉक्टर ने चारों घायलों को मृत घोषित किया

बताया जा रहा है कि चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम पांदा से कोटेश्वर के आगे शंकरपुरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. चारों को एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल बदनावर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कानवन थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है. पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें