यात्री कृपया ध्यान दें, इंदौर-उज्जैन-रतलाम के लिए चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
फाइल फोटो
अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको राहत देने वाली है. दरअसल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में ट्रेन में बढ़ती भीड़ को लेकर पश्चिमी रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने रतलाम मंडल से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों के लिए छह विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
इन यात्रियों को मिलेगा फायदा
इन सभी 6 ट्रेनों का फायदा इंदौर-उज्जैन और रतलाम मंडल के लोगों के पहुंचेगा. बता दें कि इन 6 ट्रेनों में से डॉ. आंबेडकर नगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी इंदौर स्टेशन होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी, जबकि बाकी ट्रेनों का सीधा फायदा रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद के मुसाफिरों को मिलेगा.
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन विशेष ट्रेनों की आवाजाही 22 नवंबर से विभिन्न तिथियों पर प्रारंभ हो रही है. इन ट्रेनों के शुरू हो जाने से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बरौनी और समस्तीपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकते हैं.
- 09327 डॉ. आंबेडकर नगर – गोरखपुर स्पेशल: यह ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:00 बजे डॉ. आंबेडकर नगर से रवाना होकर इंदौर (शाम 6:30 बजे) और उज्जैन रुकते हुए अगले दिन रात 1:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
- 09459 अहमदाबाद – बरौनी स्पेशल: यह ट्रेन 22 नवंबर को रात 1:00 बजे अहमदाबाद से चलकर रतलाम (सुबह 6:50 बजे) और नागदा (सुबह 7:48 बजे) होते हुए अगले दिन रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी.09171 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल: यह ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे रतलाम और 3:23 बजे नागदा रुकते हुए गोरखपुर जाएगी.
- 09137 वलसाड – रक्सौल स्पेशल: यह ट्रेन 22 नवंबर को रात 10:20 बजे वलसाड से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 बजे रतलाम और 6:53 बजे नागदा होते हुए रक्सौल पहुंचेगी.
- 05018 उधना – गोरखपुर स्पेशल: यह ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे उधना से चलकर रात 9:28 बजे रतलाम और 10:23 बजे नागदा रुकते हुए अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
- 05226 अहमदाबाद – बरौनी स्पेशल: यह ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर रतलाम, नागदा और उज्जैन होते हुए गुरुवार सुबह 3:00 बजे बरौनी पहुंचेगी.



