MP में ऑनलाइन स्वगणना का आज आखिरी दिन, 1 मई से 1.80 लाख कर्मचारी जनगणना के लिए मैदान में उतरेंगे

MP News: मध्य प्रदेश में आज स्वगणना का आखिरी दिन है. 1 मई से जनगणना शुरू हो जाएगी. 13 दिनों के भीतर राज्य के 5 लाख 26 हजार परिवारों ने स्वगणना की है. इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और डेटा इकट्ठा करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
madhya pradesh Self-Enumeration till 30 april census work from 1 may 2026

मध्य प्रदेश में स्वगणना का 30 अप्रैल को आखिरी दिन (फोटो स्त्रोत - ANI)

MP News: मध्य प्रदेश में स्वगणना (Self-Enumeration) का आज (30 अप्रैल 2026) आखिरी दिन है. 1 मई से जनगणना शुरू हो जाएगी. 13 दिनों के भीतर राज्य के 5 लाख 26 हजार परिवारों ने स्वगणना की है. गुरुवार रात 12 बजे तक सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल खुला रहेगा. इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और डेटा इकट्ठा करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. करीब 1.80 लाख कर्मचारी जनगणना के लिए मैदान में उतरेंगे.

छोटी शहरों ने बाजी मारी

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत 15 अप्रैल 2026 से स्वगणना शुरू हुई थी. इस प्रक्रिया में व्यक्ति जनगणना विभाग की वेबसाइट में जाकर अपनी जानकारी रजिस्टर करा सकता है. 14 दिनों में प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा परिवारों ने स्वगणना में भाग लिया. छोटे शहरों ने इस प्रक्रिया में बाजी मारी. रायसेन के 80 हजार से ज्यादा तो वहीं मंदसौर में 72 हजार से अधिक परिवारों ने स्वगणना में हिस्सा लिया.

दूसरी ओर बड़े शहर इस प्रक्रिया में बहुत पीछे नजर आए. भोपाल में 13 हजार, जबलपुर में 12 हजार और इंदौर में 8 हजार से ज्यादा परिवारों ने हिस्सा लिया. प्रदेश में सबसे कम भागीदारी निवाड़ी जिले की रही, जहां केवल 500 लोगों ने स्वगणना की.

ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी में भीषण गर्मी के बीच राहत! 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, खजुराहो में पारा 44.8 डिग्री पहुंचा

जनगणना 2027 की अहम बातें

  • मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 का कार्य 1 मई 2026 से शुरू हो रही है.
  • ‎जनगणना निदेशालय ने एमपी में 180 से 200 मकानों का एक ब्लॉक बनाया है.
  • ‎जिसकी जिम्मेदारी एक-एक प्रगणक को दी गई है.
  • ‎हर प्रगणक 30 दिन में औसतन 200 मकानों की गणना करेगा.
  • प्रदेशभर में 3.6 लाख से 4 लाख आवासीय भवन है.
  • ‎इस आधार पर भवन गणना के लिए 2 लाख ब्लॉक्स बनाए गए हैं.
  • इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल होगा.

ज़रूर पढ़ें