IND VS AFG Test: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने 8वें भारतीय
मानव सुथार
Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में डेब्यू करने भारतीय स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है. सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बनाते हुए एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो पिछले 25 सालों में कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया था.
मानव सुथार ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. 23 वर्षीय इस स्पिन गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अब्दुल मलिक को आउट किया. इस विकेट के साथ मानव ने अपना नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज करा लिया है. वह अब पिछले 25 सालों में टेस्ट डेब्यू पर पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले टिनू योहानन ने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में यह कारनामा किया है.
A dream debut continues in whites 🤍
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
Wicket No. 3️⃣ for Manav Suthar 👏
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/29ugmUzVZl
यह भी पढ़ें: IND VS AFG Test: दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, स्टंप्स तक अफगानिस्तान का स्कोर 113-5
ऐसा करने वाले बने 8वें भारतीय
इसके अलावा मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले सिर्फ 8वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. सुथार के अलावा इस लिस्ट में मोंटू बनर्जी, मनोहर हार्दिकर, वामन कुमार, चेतन शर्मा, डब्यूवी रमन और नीलेश कुलकर्णी जैसे गेंदबाजों के नाम शामिल हैं. ये सभी गेंदबाज अपने टेस्ट डेब्यू के पहले ही ओवर में विकेट ले चुके हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच में मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की. अफगानिस्तान की पारी के दौरान उन्होंने अपने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और 2 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 5 ओवर मेडन ओवर भी फेंके. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मानव ने 15.5 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट लिए.