जंग का मैदान बना शादी का मंडप, 2 लाख रुपए और बुलेट नहीं मिलने पर जमकर चले लात-घूंसे, Video

UP Wedding Turns Violent Dowry Fight: दूल्हा पक्ष शादी के दौरान अचानक से दो लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगा. जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया.
UP Wedding Turns Violent Dowry Fight

बरेली में दहेज मांगने पर घराती-बाराती के बीच विवाद

Fight Erupts Over Missing Cash & Bike: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक बारात घर में शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए. मामला इतना आगे बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करने के लिए सामने आना पड़ा. अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह विवाद शादी में दहेज मांगने को लेकर शुरू हुआ था. जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, दूल्हा पक्ष शादी के दौरान अचानक से दो लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगा. जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, विवाद करने लगे. इसी दौरान खाना खा रहे लोग भी मौके पर पहुंचे और लात-घूंसो से एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

दहेज की मांग को लेकर शुरू हुआ था विवाद

देखते ही देखते ही पूरा शादी का माहौल बिल्कुल बदल गया. शादी की खुशियों के बीच दहेज की मांग को लेकर शुरू हुए विवाद ने आक्रामक रूप ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. जिसके हाथ जो भी आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला करने का प्रयास किया. जब विवाद खत्म हुआ तो पाया कि कई कुर्सियां टूट गई और काफी नुकसान हुआ.

एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

फिलहाल, घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को पुलिस भी एक्शन में आई और जांच शुरू कर दी है. आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें