पंचर बनाने वाला अचानक कैसे बना करोड़पति? 100 करोड़ का टर्नओवर, 28 करोड़ रुपए GST बकाया
गोरखपुर में पंचर बनाने वाले को मिला 28 करोड़ रुपए का GST नोटिस
Puncture Worker Became Crorepati: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक पंचर बनाने वाले शख्स को जब यह पता चला कि उसके नाम पर 100 करोड़ रुपए टर्नओवर की कंपनी है, तो वह हैरान रह गया. पहले तो उसे लगा कि कोई उसके साथ मजाक कर रहा है, लेकिन जब जीएसी विभाग की टीम उसके घर पहुंची. तब उसे अहसास हुआ कि किसी जालसाज के चंगुल में आ चुके हैं. फिलहाल, शख्स ने शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला.
दरअसल, गोरखपुर में रामपुर के रहने वाले राज प्रजापति, जो पंचर बनाने का काम करते हैं. उनको कुछ दिन पहले केंद्रीय जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस मिला, जिसमें राज को एक ऐसी कंपनी का मालिक दर्शाया गया है, जो करीब 100 करोड़ रुपए टर्नओवर की है. जीएसटी के दस्तावेजों में मेसर्स गड़जेट्रीक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक बताया गया है. जिसकी सिर्फ और सिर्फ जीएसटी की ही करीब 28 करोड़ रुपए देनदारी बकाया है.
28 करोड़ रुपए GST बनाया
जब इस मामले को लेकर राज से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि हमने कभी भी कोई कंपनी नहीं खोली. पंचर बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. हमें तो यह भी जानकारी नहीं थी कि हमारे नाम पर कोई फर्म या बैंक खाता संचालित किया जा रहा है. इतना ही नहीं, जब 28 करोड़ रुपए की जीएसटी की नोटिस पहुंची, तो राज के साथ ही पूरा गांव हैरान रह गया कि एक पंचर बनाने वाला कैसे करोड़ों रुपए की कंपनी का मालिक बन गया.
ये भी पढ़ेंः जेल में न AC मिलेगी, न PC…, गोमती रिवर फ्रंट को लेकर योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जीएसटी विभाग की टीम भी राज की हालत और उसका घर देखकर हैरान रह गई. कि जिसके पास रहने को अच्छे से घर नहीं है. वह कैसे 100 करोड़ रुपए की कंपनी खड़ी कर सकता है. फिलहाल, गोरखपुर पुलिस ने राज की शिकायत के आधार पर दस्तावेजों के दुरुपयोग और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कर ली है. शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.