काम कम और आधी सैलरी? UP के IAS रिंकू सिंह राही का पत्र क्यों हो रहा वायरल? ऐसी क्या कर दी मांग
आईएएस रिंकू सिंह राही
IAS Rinku Singh Rahi: उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सरकार को पत्र लिखते हुए ऐसी मांग की, जिसे जानकार हर कोई हैरान रह गया. आमतौर पर हर कोई अपनी वेतन बढ़ाए जाने की मांग करता है, लेकिन IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सरकार से अपनी आधी वेतन काटने की बात कही है. उनका कहना है कि जब मैं दिन में 4 घंटे ही काम कर रहा हूं, तो 8 घंटे का पैसा क्यों लूं. पढ़ें IAS ने क्या कहा?
IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही वर्तमान में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपना पत्र नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेजे हैं. जिसमें उन्होंने अपनी पोस्टिंग, कामकाज के तरीके और प्रशासनिक फैसलों को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें वर्तमान में सिर्फ 4 घंटे का ही काम मिलता है. इसलिए अगर सरकार चाहे तो उन्हें आधी सैलरी दे सकती है. या फिर ऐसी जगह पर तैनात कर दिया जाए. जहां नियमों के हिसाब से काम किया जा सके. उन्होंने सरकार से अपील की है कि अगर सरकार चाहे तो उन्हें दूसरे प्रदेश में भी भेज सकती है.
जालौन के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह राही ने शासन को भेजा विस्तृत प्रतिवेदन, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल जालौन में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही (आईएएस) ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) को विस्तृत पत्र भेजकर अपनी प्रशासनिक… pic.twitter.com/Ic9TOLNsHz
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) July 19, 2026
जल्दबाजी में ट्रांसफर करने की बात
उन्होंने पत्र में लिखा कि एसडीएम जालौन रहते हुए एक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया था, जहां मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले थे. वहां जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे. उनका दावा है कि इसी जांच के बाद रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें जल्दबाजी में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया. फिलहाल, रिंकू सिंह राही के पत्र के खूब चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ेंः “करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए, कमीशन दें तो काम…”, 13 साल के बच्चे ने DM से किए सवाल, Video