‘1 से काम नहीं चलेगा, सभी आरोपियों का हो एनकाउंटर’, सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर बोलीं साध्वी प्राची
साध्वी प्राची
Sadhvi Prachi On Asad Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या का विवाद अभी थमा नहीं है. पुलिस ने मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है. साध्वी प्राची ने बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाकी बचे हुए आरोपियों का भी एनकाउंटर हो, ताकि भविष्य में अन्य किसी हिंदू को अपनी जान न देनी पड़े. इसके साथ ही उन्होंने मदरसों में बैठे मौलानाओं और मौलवियों को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा आरोप लगाया. पढ़ें साध्वी प्राची ने क्या कहा?
बरेली में साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सूर्या चौहान की हत्या के पीछे मदरसों में बैठे मौलाना और मौलवी जिम्मेदार हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और सभी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की. इतना ही नहीं उन्होंने सभी से अपील की ऐसे लोगों को अपने बच्चों का दोस्त नहीं बनने दें.
चोर की मां को पकड़ने की दी सलाह
इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि लोग कुत्ते, बिल्ली, तोता या मुर्गा पाल लें, लेकिन मुसलमानों से दोस्ती नहीं करें. उन्होंने सूर्या चौहान की हत्या के मामले में यह विवादित टिप्पणी की और कहा कि सूर्या चौहान की हत्या को लेकर किसी मौलाना ने फतवा जारी नहीं किया. इससे यह साफ होता है कि वे भी इस अपराध में शामिल हैं. चोर के साथ चोर की मां को पकड़ना जरूरी है. चोर की मां मदरसे में बैठे मौलाना हैं. साध्वी प्राची ने मांग की है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों का हाफ नहीं, बल्कि फुल एनकाउंटर हो. उन्होंने बताया कि वे जल्द ही सूर्या चौहान के परिजनों से मिलने जा रही हैं.
ये भी पढ़ेंः जेल जाने की सनक, पत्नी को तमंचे से धमकाया और थाने पहुंचकर किया सरेंडर, जानें पूरा मामला
सभी आरोपियों के एनकाउंटर की उठाई मांग
साध्वी प्राची ने सूर्या चौहान की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि खोड़ा में अवैध मस्जिद, मदरसे और संदिग्ध लोग भरे पड़े हैं. जिसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी है लेकिन प्रशासन में बैठे लोगों ने ध्यान नहीं दिया. सूर्या चौहान की हत्या के बाद सब जगे हैं. अब देखना होगा कि क्या कार्रवाई करते हैं. उन्होंने कहा कि एक आरोपी के एनकाउंटर पर हिंदू समाज बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है. सभी का एनकाउंटर होना चाहिए.