कार छोड़ बैलगाड़ी हांकने लगे सीओ साहब, खाकी ने जीता सबका दिल, पुराने दिनों को किया याद, Video
सीओ साहब का बैलगाड़ी चलाते वीडियो वायरल
CO Ravikant Gaur Drive Bullock Cart: उत्तर प्रदेश के महोबा का एक पुलिसकर्मी का बैलगाड़ी चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में खाकी का अनोखा और सादगी भरा चेहरा देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ रविकांत गौड़ की जमकर तारीफ की जा रही है. लोगों का कहना है कि जहां पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में एक सख्त और कड़क छवि बन जाती है, वहीं सीओ साहब ने सड़क पर खड़ी बैलगाड़ी की कमान संभालकर मानवता का संदेश दिया है.
महोबा जिले के कुलपहाड़ सीओ रविकांत गौड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यह वीडियो 24 सेकंड का है, जिसमें वर्दी पहने हुए सीओ बैलगाड़ी हांकते नजर आ रहे हैं.
ये महोबा के CO रविकांत गौड़ हैं, जो खुद बैलगाड़ी की सवारी कर रहे हैं. बैलगाड़ी के पीछे एक सिपाही भागता दिख रहा है. pic.twitter.com/eqXZ2TmMOm
— Priya singh (@priyarajputlive) June 2, 2026
सीओ साहब ने बैलगाड़ी चलाकर जीता दिल
दरअसल, सीओ साहब पनवाड़ी थाना क्षेत्र के सलैया खालसा गांव में एक एससी-एसटी मामले की विवेचना करने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी लेकर पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में एक बैलगाड़ी खड़ी होने की वजह से रास्ता अवरुद्ध था. इस दौरान सीओ साहब ने खुद अपने हाथों में लगाम थामी और हांकना शुरू कर दिया. क्योंकि बैलगाड़ी का मालिक सड़क पर लगाकर खेत चला गया था और उसे लौटने में टाइम लग सकता था. इसलिए सीओ साहब ने पूरे देशी अंदाज में वर्दी लगाए हुए खुद बैलगाड़ी चलाने लगे.
ये भी पढ़ेंः ‘फाजिलनगर अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा,’ CM योगी ने किया ऐलान
24 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
इस दौरान सीओ साहब ने न सिर्फ बैलगाड़ी की सवारी की, बल्कि खुद कमान संभाली. 24 सेकंड के इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया. पूरे इंटरनेट पर वीडियो तहलका मचाए हुए है. सीओ साहब ने बैलगाड़ी की सवारी करने के बाद कहा कि आधुनिक दौर में भी घरेलू और कृषि कार्यों के लिए बैलों की जोड़ी और बैलगाड़ी उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल है.