सागर जहरीली शराब कांड: मनीष लोधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 30 हजार का इनाम
सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार
Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत का पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनीष लोधी पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा गया था.
आशीष साहू भी हुआ घायल
पुलिस इस मुख्य आरोपी मनीष लोधी और आशीष साहू की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस के मुताबिक मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई. आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई. पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. पुलिस की कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष साहू भी घायल हुआ है.
आरोपियों के पास से हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, 5 राउंड कारतूस और एक बेसबॉल बैट बरामद किया गया है. दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.