इंदौर में आज से शुरू होगा ब्रिक्स सम्मेलन, पांच दिवसीय कार्यक्रम में जुटेंगे 20 देशों के प्रतिनिधि, वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन

MP News: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन वैश्विक कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का बड़ा मंच बनेगा.
The BRICS conference begins in Indore today

इंदौर में आज से शुरू होगा ब्रिक्स सम्मेलन

MP News: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन वैश्विक कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का बड़ा मंच बनेगा. भारत की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन में BRICS देशों के साथ-साथ साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे.

वैश्विक कृषि मुद्दों पर होगा मंथन

सम्मेलन के दौरान खाद्य सुरक्षा, कृषि क्षेत्र में नवाचार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार BRICS समूह वैश्विक कृषि व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. दुनिया की बड़ी कृषि भूमि, कृषि जोतों और खाद्य उत्पादन का बड़ा हिस्सा BRICS देशों के पास होने के कारण यह बैठक भविष्य की कृषि नीतियों के लिए अहम साबित हो सकती है.

वैश्विक कृषि मुद्दों पर होगा मंथन

सम्मेलन के दौरान खाद्य सुरक्षा, कृषि क्षेत्र में नवाचार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार BRICS समूह वैश्विक कृषि व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. दुनिया की बड़ी कृषि भूमि, कृषि जोतों और खाद्य उत्पादन का बड़ा हिस्सा BRICS देशों के पास होने के कारण यह बैठक भविष्य की कृषि नीतियों के लिए अहम साबित हो सकती है.

9 से 11 जून तक चलेंगी कार्य समूह की बैठकें

कार्यक्रम की शुरुआत 9 जून से कृषि कार्य समूह की बैठकों के साथ होगी, जो 11 जून तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, कृषि व्यापार, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. विशेष ध्यान छोटे और सीमांत किसानों की समस्याओं, कृषि वित्त, बाजार तक पहुंच और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर रहेगा.

पहले दिन संयुक्त घोषणा-पत्र पर चर्चा

पहले दिन प्रतिनिधियों के पंजीकरण और उद्घाटन सत्र के बाद संयुक्त घोषणा-पत्र के मसौदे पर कई चरणों में चर्चा की जाएगी. दिन का समापन मैरियट होटल में आयोजित वेलकम डिनर के साथ होगा, जहां विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को आपसी संवाद का अवसर मिलेगा.

महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा

12 जून को कृषि मंत्रियों का विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसका विषय ‘लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा’ रखा गया है. इस दौरान कृषि क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी, डिजिटल तकनीकों का उपयोग, जलवायु अनुकूल खेती और टिकाऊ कृषि मॉडल पर विचार साझा किए जाएंगे.

13 जून को होगी कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक

सम्मेलन के अंतिम दिन 13 जून को BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी. इसमें कृषि सहयोग को और मजबूत बनाने, खाद्य नुकसान को कम करने, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी. बैठक के निष्कर्षों के आधार पर एक साझा दस्तावेज भी तैयार किया जाएगा.

चार प्रमुख विषयों पर रहेगा फोकस

पूरे सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण, कृषि व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग, जलवायु अनुकूल कृषि तथा कृषि-खाद्य प्रणालियों में नवाचार और साझेदारी जैसे चार प्रमुख विषय केंद्र में रहेंगे. पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत ‘BRICS वाटिका’ का निर्माण भी किया जाएगा, जहां सदस्य देशों के प्रतिनिधि सामूहिक पौधारोपण करेंगे.

विदेशी मेहमानों को दिखेगी मालवा की झलक

विदेशी मेहमानों को इंदौर और मालवा की सांस्कृतिक पहचान से भी रूबरू कराया जाएगा. इसके लिए राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा बाजार और मांडू जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है.

ये भी पढे़ं- MP के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! वार्षिक वेतन में 4.46% की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

ज़रूर पढ़ें